Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
बाढ़
Crimenews
Aap

MORE NEWS

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा,

*आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर*

*हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस*

पंचकूला/कमल कलसी 
         पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
         डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।
            आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा, *आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर* *हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस* पंचकूला/कमल कलसी पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Panchkula, Panchkula | Jul 30, 2026

*कथित ‘छात्र आंदोलन’ के नाम पर CJP का असली एजेंडा बेनकाब…!

एक तरफ यूपी सरकार को खुली धमकियां, दूसरी तरफ पंजाब के पेपर लीक पर पूरी चुप्पी।

साफ है — इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है।

*वीडियो देखिए, पूरा खेल समझ आ जाएगा…*

*कथित ‘छात्र आंदोलन’ के नाम पर CJP का असली एजेंडा बेनकाब…! एक तरफ यूपी सरकार को खुली धमकियां, दूसरी तरफ पंजाब के पेपर लीक पर पूरी चुप्पी। साफ है — इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है। *वीडियो देखिए, पूरा खेल समझ आ जाएगा…*

Panchkula, Panchkula | Jul 30, 2026

*अवैध हथियार (देसी कट्टा) के साथ पश्चिम बंगाल निवासी काबू* 

*5 हजार रुपये में खरीदा था देसी कट्टा, हथियार सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस*

पंचकूला/कमल कलसी
           पंचकूला पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने यह हथियार 5 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
     गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरदोष आलम (41 वर्ष) निवासी जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल तथा वर्तमान निवासी मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
          डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सेक्टर-15 स्थित खाली मैदान में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को घेरकर काबू कर लिया।आरोपी की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह देसी कट्टा 5 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब फरार हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
       पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, बेचने अथवा अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*अवैध हथियार (देसी कट्टा) के साथ पश्चिम बंगाल निवासी काबू* *5 हजार रुपये में खरीदा था देसी कट्टा, हथियार सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस* पंचकूला/कमल कलसी पंचकूला पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने यह हथियार 5 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरदोष आलम (41 वर्ष) निवासी जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल तथा वर्तमान निवासी मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सेक्टर-15 स्थित खाली मैदान में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को घेरकर काबू कर लिया।आरोपी की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह देसी कट्टा 5 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब फरार हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, बेचने अथवा अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Panchkula, Panchkula | Jul 30, 2026

*ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कल होगा राज्य स्तरीय इंडक्शन कार्यक्रम*

*मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, डीसीपी अदिति सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा*

*स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी*

पंचकूला/कमल कलसी 
        हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 जुलाई को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रुप-डी कर्मचारियों के इंडक्शन कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।
          इसी क्रम में आज पंचकूला डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यातायात प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू की विस्तार से समीक्षा की।
            डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग,प्रवेश-निकास, ट्रैफिक डायवर्जन तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
          कार्यक्रम के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।
*ट्रैफिक एडवाइजरी*
           पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 की ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें। इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि यातायात सुचारू बना रहे और कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
            निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

*ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कल होगा राज्य स्तरीय इंडक्शन कार्यक्रम* *मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, डीसीपी अदिति सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा* *स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी* पंचकूला/कमल कलसी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 जुलाई को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रुप-डी कर्मचारियों के इंडक्शन कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। इसी क्रम में आज पंचकूला डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यातायात प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू की विस्तार से समीक्षा की। डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग,प्रवेश-निकास, ट्रैफिक डायवर्जन तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। कार्यक्रम के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। *ट्रैफिक एडवाइजरी* पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 की ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें। इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि यातायात सुचारू बना रहे और कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panchkula, Panchkula | Jul 30, 2026

*बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों का 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड*

पंचकूला/कमल कलसी 
         पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने जिले में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
          इसी क्रम में आज बरवाला क्षेत्र में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई। जांच में दोनों बसों के पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके अलावा एक बस पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वह अन्य यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी। इस बस का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते 26 हजार का चालान किया गया।
वहीं दूसरी प्राइवेट बस भी बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होती मिली, जिसके विरुद्ध 17 हजार का चालान किया गया। इस प्रकार दोनों बसों पर कुल 43 हजार का चालान किया गया तथा दोनों वाहनों को यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते इंपाउंड कर दिया गया।
        डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघना करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

*बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों का 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड* पंचकूला/कमल कलसी पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने जिले में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में आज बरवाला क्षेत्र में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई। जांच में दोनों बसों के पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके अलावा एक बस पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वह अन्य यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी। इस बस का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते 26 हजार का चालान किया गया। वहीं दूसरी प्राइवेट बस भी बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होती मिली, जिसके विरुद्ध 17 हजार का चालान किया गया। इस प्रकार दोनों बसों पर कुल 43 हजार का चालान किया गया तथा दोनों वाहनों को यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते इंपाउंड कर दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघना करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Panchkula, Panchkula | Jul 30, 2026

- Panchkula News