इटकी: इटकी में जमीयत उल मोमिनीन का त्रिवार्षिक चुनाव आज, 8 बजे से मतदान शुरू, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव की तैयारी
Itki, Ranchi | Aug 9, 2026 इटकी जमीयत उल मोमिनीन' का त्रिवार्षिक चुनाव आज रविवार को है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कन्वेनर शहाब हमजा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की गई है। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद रात्रि 10:00 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।