मोहनलालगंज: पिता की गर्दन पर चाकू से दो वार, हत्या की कोशिश के आरोप में बेटा गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को उत्तरगांव निवासी बाबूलाल कबाड़ की दुकान पर बैठे थे, तभी उनके बेटे शिव कुमार उर्फ गुड्डू ने चाकू से गर्दन पर दो वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।