बारां: शहर सहित जिलेभर में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, मांगी गई अमन-चैन की दुआ
Baran, Baran | Mar 31, 2025 अंजुमन कमेटी के प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि मेल मिलाप और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फित्र (ईद) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। बारां शहर के ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज शहर काजी अब्दुल कय्यूम ने पढ़ाई,नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली तरक्की और अमनो शांति के लिए दुआ मांगी।