बारां: अस्पताल रोड ईदगाह में ईद की नमाज के बाद हुई नारेबाजी, पुलिस प्रशासन नाराज
Baran, Baran | Mar 31, 2025 जिले के ईदगाह में सोमवार को हुई सामूहिक ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों द्वारा फ़िलिस्तीन ज़िंदाबाद और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस घटना से पुलिस प्रशासन नाराज हो गया। नमाज के बाद प्रशासन के आला अधिकारियों को स्वागत के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। इस दौरान कुछ युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल गरमाने लगा।