बारां: महिलाओं व युवतियों ने अखंड सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर की गणगौर की पूजा-अर्चना
Baran, Baran | Mar 31, 2025 शहर सहित ग्रामीण अंचल में सोमवार को गणगौर पर्व पर अखंड सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर महिला और युवतियों ने गणगौर पूजन किया। गणगौर पूजन के लिए रविवार को ही महिलाओं ने सारी तैयार कर ली थी। महिलाओं ने बेसन, आटा व मैदा के मीठे गुणे बनाकर और मिट्टी से पार्वती की प्रतिमा बनाकर और रंगों से सजाकर पूजा अर्चना की।गली, मोहल्लों में मंदिरों पर गणगौर पूजन किया गया