बारां: ग्रेटर एनस की महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया, गणगौर माता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की की कामना
Baran, Baran | Mar 30, 2025 ग्रेटर एन्स की महिलाओं ने गणगौर उत्सव का आयोजन किया। क्लब की अध्यक्ष सोनिया चौरसिया ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब की सचिव मनीषा बतला और कोषाध्यक्ष कविता गुप्ता ने बताया कि इस उत्सव में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।