अलवर: MBBS छात्र का छठे दिन भी सुराग नहीं मिला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- विदेश मंत्री से मिलवाएंगे परिवार को
Alwar, Alwar | Oct 25, 2025 अलवर के लक्ष्मणगढ़ के कफनवाड़ा गांव का रहने वाला अजीत चौधरी रूस में पिछले 6 दिनों से लापता है जिसका कोई सुराग नहीं लगा है परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे अजीत के परिजन और ग्रामीण एक बार फिर अलवर स्थित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे और अपने बेटे की तलाश में मदद की गुहार लगाई है