कोलेबिरा: यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 501 श्रद्धालुओं की निकली कलश यात्रा
मंगलवार सुबह 10 बजे कोलेबिरा के बरसलोया गांव में यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। 501 श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा निकली, जो जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर मालगो नदी तट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर श्रद्धालु यज्ञ मंडप लौटे। “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।