हरिद्वार: बुधवार को साधु संत देश के अमर बलिदानियों का श्राद्ध तर्पण करेंगे, लव कुश घाट पर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे संत
हरिद्वार में साधु संतों द्वारा बुधवार को देश के अमर बलिदानियों का श्राद्ध तर्पण किया जाएगा। मंगलवार शाम को तमाम साधु संतो ने लव कुश घाट पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी करते नजर आए। विश्व सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। विधि विधान के साथ भगत सिंह, सुखदेव, वीर शिवाजी और रानी लक्ष्मीबाई जैसे तमाम बलिदानियों का श्राद्ध तर्पण किया जाएगा।