जमुई: लखन कियारी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पांच घायल; पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 24, 2026 सोनो थाना क्षेत्र के लखन कियारी गांव में रविवार की सुबह करीब 7 बजे 14 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर करीब 12 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया।