इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र के जुलावास गांव में कथा व्यास ने की आत्महत्या
Iglas, Aligarh | Nov 29, 2026 इगलास गोरई थाना क्षेत्र के जुलावास गांव में कथा व्यास जगदीशानंद ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।मृतक की पहचान जगदीशानंद पुत्र बाबूलाल(करीब 50) के रूप में हुई है। वह गांव के भालाई मंदिर में रहते थे।भाई गोपी चंद के मुताबिक,जगदीशानंद 16 नवंबर को मथुरा जेल से जमानत पर गांव लौटे थे।