विदिशा: एकादशी पर उदयगिरि परिक्रमा हुई संपन्न, हर शुक्ल पक्ष की एकादशी पर निकलती है परिक्रमा, विभिन्न मंदिरों मे हुई पूजा
मध्य प्रदेश प्रांतीय पुजारी महासभा द्वारा आयोजित मासिक उदयगिरी परिक्रमा गुरुवार को आनंदपूर्वक संपन्न हुई। परिक्रमा का उद्देश्य पर्यावरण और धार्मिक स्थलों का संरक्षण है। यह परिक्रमा संस्कार, संस्कृति, शिक्षा, परंपरा और समरसता के भाव के साथ हर माह एकादशी पर की जाती है। परिक्रमा सुबह श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई विभिन्न मंदिरों मे हुई पूजार्चना।