रामगंजमण्डी: संभागीय आयुक्त ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, नगर पालिका में बैठक ली, पांच लाभार्थियों को मिले पट्टे
रामगंजमंडी नगर पालिका सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर का कोटा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वही निरीक्षण के दौरान पांच पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें शिविर के माध्यम से स्वामित्व का लाभ मिल