मुज़फ्फरनगर: बीवी को तीन तलाक देकर किन्नर संग फरार हुआ पति, 3 बच्चों की मां ने SSP ऑफिस पहुंचकर दोनों के कथित रोमांस का VIDEO दिखाया
मुजफ्फरनगर में तीन बच्चों की मां ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक देकर जोया नाम की किन्नर के साथ घर छोड़ दिया। महिला ने पति और किन्नर के कथित संबंधों के वीडियो होने का दावा किया है। साथ ही दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है।