बिंदकी: बिंदकी कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्र के साथ की गई मारपीट, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे में मामूली कहासुनी में सुंदरलाल उम्र 62 वर्ष तथा उसके पुत्र बड़कू उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला पुरानी बिंदकी कस्बा बिंदकी के साथ मारपीट कर दी गई। इस मामले में सुंदरलाल की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे वीरभान, कृष्णा, होरीलाल तथा राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।