गया टाउन सीडी ब्लॉक: औरंगाबाद: ओबरा से 4 वर्षीय अद्धीक अपहरण मामले में IG के निर्देश पर SIT का गठन
औरंगाबाद के ओबरा में 16 मई को मां के साथ वट सावित्री पूजा के दौरान 4 वर्षीय अद्धीक गायब हो गया।गायब बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर आईजी ने गंभीरता से लेते हुए औरंगाबाद एसपी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।आईजी विकास वैभव ने सोमवार की शाम 7 बजे बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को लेकर जाती दिख रही है।