बिजनौर: गांव मिलक गंगोड़ा मे जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | May 14, 2024 हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मिलक गंगोड़ा में जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव निवासी जयप्रकाश ने कस्बा झालू निवासी तीन यूवको के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने दो अभियुक्त छोटू में सोनू को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने आज तीसरे फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।