बिजनौर: कस्बा किरतपुर में बुनकी मस्जिद के पास दबंगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | May 14, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा किरतपुर में बुनकी मस्जिद के पास कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते इक़बाल नाम के एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है