उदाकिशुनगंज: हरिहर साहा महाविद्यालय में कुलपति पर लगे आरोपों को लेकर हुई बैठक, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उदाकिशुनगंज मुख्यालय के हरिहर साहा महाविद्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर जवाहर पासवान ने की। बैठक के दौरान बताया गया कि कुलपति की छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की मांग के लिए कुल सचिव को आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि कुलपति पर लगाए गए आरोप मिथ्या है।