खुरई: हॉस्टल की 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, वार्डन को निलंबित करने की मांग
Khurai, Sagar | Feb 3, 2026 मंगलवार शाम 4.30 बजे कांग्रेस ने छात्रावास में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म मामले में SDM को ज्ञापन सौंपा है,ज्ञापन में उल्लेख है कि यह घटना न केवल निंदनीय है खुरई क्षेत्र की छवि खराब करने वाली है,इतनी छोटी बच्ची से दरिंदगी के लिए न केवल आरोपी दोषी है लापरवाही करने वाली वार्डन भी दोषी है जाँच होने तक वार्डन को निलंबित किया जाना चाहिए ताकि जाँच प्रभावित न हो