नोआमुंडी: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने सेवानिवृत्त सेलकर्मी बामिया सिंकु को दी विदाई
मेघाहातुबुरु स्कूल भवन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के तत्वावधान में मेघाहातुबुरु खदान के सेवानिवृत्त सेलकर्मी बामिया सिंकु का बुधवार शाम 4 बजे विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने की।