गड़हनी: गड़हनी एसएफसी गोदाम और कस्तूरबा विद्यालय के पीछे महीनों से जलजमाव, भवन को नुकसान का खतरा
गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के पीछे महीनों से जलजमाव है। लम्बा समय से जलजमाव होने के कारण भवन को नुकसान का खतरा भी है। वही आवासीय कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है जिससे संक्रमण फैलने का डर है। वही बगल में ही स्वास्थ्य केंद्र है जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज दिखाने आते है।