डिंडौरी: डिंडौरी के पावर हाउस में आउटसोर्स कर्मचारी को लगा करंट, गंभीर रूप से हुआ घायल, जबलपुर किया गया रेफर
जिला मुख्यालय डिंडौरी के पावर हाउस में आउटसोर्स कर्मचारी मंगलवार सुबह 11:30 बजे बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली सुधारने का काम कर रहा था उसी दौरान करंट लग गया और नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल का प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया जिला अस्पताल चौकी पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।