अल्बर्ट एक्का (जारी): 451 बच्चों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार, बिशप लीनूश पिंगल एक्का ने कराया पवित्र अनुष्ठान
जारी प्रखंड के भीखमपुर पारिश में श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ दृढ़ीकरण (कन्फर्मेशन) संस्कार का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर लीनूश पिंगल एक्का ने 451 बच्चे-बच्चियों को दृढ़ीकरण संस्कार प्रदान किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस संस्कार से बच्चों के जीवन में पवित्र आत्मा का अवतरण होता है तथा उनका विश्वास और आध्यात्मिक जीवन सुदृढ़ होता है।