#बलरामपुर: #भारत_नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और SSB का संयुक्त फ्लैग मार्च, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग...
#बलरामपुर, 26 जुलाई। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में रविवार को इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया तथा पैदल गश्त की।
संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की। साथ ही सीमा पार होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
अभियान के दौरान सीमा से लगे गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह के संयुक्त गश्त एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
#balrampur #balrampurpolic
#ssb