#बलरामपुर: कोडरीघाट तटबंध का एडीएम ने किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्य तेज करने के निर्देश...
#बलरामपुर, 26 जुलाई।
संभावित बाढ़ और नदी कटान से बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ज्योति राय ने रविवार को बलरामपुर सदर तहसील के कोडरीघाट तटबंध का निरीक्षण कर कटान रोकने के लिए चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली तथा मौके पर उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी फ्लड फाइटिंग कार्य तेजी से पूरे किए जाएं, ताकि संभावित कटान और नुकसान को समय रहते रोका जा सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नदी के जलस्तर और तटबंध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। जहां अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत हो, वहां तुरंत आवश्यक सामग्री और मानव संसाधन उपलब्ध कराकर कार्य शुरू किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए।
एडीएम ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील कटान स्थलों की नियमित निगरानी की जा रही है। बाढ़ खंड की टीमें लगातार क्षेत्र में रहकर स्थिति का आकलन कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल फ्लड फाइटिंग कार्य किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता बाढ़ खंड अंकित वर्मा भी मौजूद रहे।
#balrampur #dmbalrampur