बक्सर: उपादान विक्रेताओं के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान
Buxar, Buxar | Jul 13, 2026 कृषि विज्ञान केंद्र, लालगंज में उपादान विक्रेताओं के लिए "समेकित पोषक तत्व प्रबंधन" विषय पर 15 दिवसीय सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 13 से 29 जुलाई तक चलने वाला यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।