जहानाबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहानाबाद जिले के इंडोर स्टेडियम सहित विभिन्न जगहों पर योग कार्यक्रम किया आयाेजित
जहानाबाद जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा रविवार 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के इंडोर स्टेडियम सहित कई प्रमुख स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के तहत लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया गया। जबकि कार्यक्रम में अन्य गतिविधियां संध्या करीब 5 बजे तक भी जारी रहा।