कटकमसांडी: कटकमसांडी में 1199 छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें
झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग की "उन्नति का पहिया योजना" के तहत कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 1199 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। मध्य विद्यालय एदला परिसर में गुरुवार को11 बजे आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू मुख्य अतिथि थे। मौके पर हेडमास्टर श्यामदेव यादव, सुबल दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।