कटकमसांडी: कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर बरगड्डा के पास सड़क हादसा, युवक का पैर कटकर हुआ अलग, रिम्स में इलाज जारी
कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर बरगड्डा के पास 25 फ़रवरी को लगभग सुबह 9से 10 बजे सड़क हादसा हुआ। कृष्णा चौरसिया के घर के सामने एक बाइक और कार की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर से युवक का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार राम पेलावल ओपी थानाक्षेत्र के गदोखर का निवासी है।रिम्स में इलाज चल रहा है।