कटनी नगर: कलेक्टर ने बरही अग्नि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए समिति गठित की, 30 दिनों में जाँच प्रतिवेदन देने का निर्देश
बरही नगर के मुख्य बाजार में अग्रवाल परिवार के आवासीय भवन सह क्रॉकरी दुकान में हुए भीषण अग्निकांड और एक ही परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष तिवारी ने घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने मजिस्ट्रेट जांच समिति गठित की है यह आदेश आज सोमवार दोपहर 12 बजे जारी किए गए।