नबीनगर: रामबाग धुन्धुआ गांव के सोन दियरा से पुलिस ने छापेमारी कर 32 ली शराब बरामद की, तस्कर फरार
नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामबाग धुन्धुआ गांव के सोन दियरा से पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद किया है। हालांकि तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। तलाशी के दौरान छुपाकर रखे देसी शराब बरामद किया है। एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार की गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई की गयी।