बरहट: पाड़ो दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक कर विद्यालय रसोइयों ने प्रखंड कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का लिया निर्णय
Barhat, Jamui | Sep 10, 2026 बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एक्टू जिला कमेटी की बैठक पाड़ो दुर्गा मंदिर परिसर में संघ अध्यक्ष इंदू देवी की अध्यक्षता में हुई। महासचिव कामरेड सरोज चौबे के निर्देशन में जिला सचिव मो. हैदर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया। जिला सचिव ने गुरुवार को 2 बजे बताया कि संघ के बैनर तले लंबित मांगों को लेकर प्रखंड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।