बिहार: खिदरचक गांव मेंआग तपने से एक महिला झुलसी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के खिदरचक गांव में बोरसी से आग तपने के दौरान स्वर्गीय सरजूग शर्मा की पत्नी प्रेम शिला देवी झुलस गई।पुत्र ने बताया कि ठंड रहने के कारण मेरी मां आग ताप रही थी,कि अचानक साड़ी में आग पकड़ लिया जिससे मेरी मां झुलस गई।गांव वालों के द्वारा सूचना मिलते ही घर पहुंच कर मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां मेरी मां का इलाज करवाया जा रहा है।