हनुमानगढ़: अटल भूजल योजना की डिग्गियों की अनुदान राशि की मांग को लेकर किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स
अटल भूजल योजना के तहत निर्मित डिग्गियों की अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित किसानों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। पूर्व घोषणा के अनुसार किसानों ने टाउन धानमंडी से ट्रैक्टर मार्च शुरू किया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने धानमंडी के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए।