जहानाबाद: जहानाबाद में ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत से अदा की गई, हजारों लोग हुए शामिल
जहानाबाद के पीजी रोड स्थित ईदगाह सहित जिले के विभिन्न मस्जिदों और इबादतगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत एवं शांतिपूर्ण माहौल में अदा की। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।