बैहर: कान्हा की मशहूर बाघिन ‘सुनैना’ (T-122) की मौत, रहस्यमयी मौतों का सिलसिला जारी
कान्हा टाइगर रिजर्व से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर बाघिन सुनैना (T-122) की मौत हो गई है। उसका शव कान्हा रेंज के कन्हारी बीट में मिला। बाघिन की मौत से वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद वन वि