महावन: महावन में हिंदू-मुस्लिम युवाओं ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा, भाईचारे का दिया संदेश
महावन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह 11,30 बजे महावन में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा व्यापारियन मोहल्ला से शुरू होकर थाना महावन के सामने, बंदी दरवाजा और उपरकोट सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में क्षेत्र वासियों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया जहां हिंदू मुस्लिम एकता दीखी