डिंडौरी: लौंदाझिर गांव में अज्ञात मोटरसाइकिल ने ढाई वर्षीय बच्ची को रौंदा, बच्ची की मौत, शहपुरा पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी जिले के लौंदाझिर गांव में अज्ञात मोटरसाइकिल ने ढाई वर्ष मासूम बच्ची को रौंदकर मौके से फरार हो गया और मासूम बच्ची की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिलहरी गांव से शादी के कार्यक्रम में एक परिवार लौंदाझिर गांव आया था उसी दौरान बच्ची को मोटरसाइकिल चालक ने रौंद दिया शहपुरा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3:00 मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।