गभाना: ताजपुर में चोरों ने एक मकान को बनाया निशाना, नकदी समेत घरेलू सामान किया चोरी
चंडौस क्षेत्र के गांव ताजपुर में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर मकान से 25 हजार रुपये की नकदी, चार कुंतल गेहूं, गैस सिलेंडर, इनवर्टर, पंखा, बर्तन और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। गांव निवासी सत्यवीर सिंह राघव पिछले करीब एक माह से बीमारी के चलते गाजियाबाद में अपने बच्चों के पास रह रहे थे।