तिसरी: लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी ने तिसरी प्रखंड अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Tisri, Giridih | Mar 27, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने तिसरी प्रखंड अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के थानसिंहडीह, लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़, सेवाटांड़, लोकाय आदि गांवों के बूथों का निरीक्षण किया। एसपी ने थानसिंहडीह पुलिस चेक पोस्ट का भी औचक निरीक्षण किया।