मेरठ: भावनपुर में डिलीवरी बॉय को घर बुलाकर पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Aug 15, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स में खाना डिलीवर करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाना ऊपर पहुंचाने को लेकर ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद युवक को फोन कर घर के पास बुलाया गया, जहां कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है