पानीपत: पानीपत पुलिस ने दीपावली पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, जनता से पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील
पानीपत पुलिस ने दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांति पूर्ण बनाने के लिए बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था की है। एसएसपी मेधा भूषण ने नशे में ड्राइविंग से बचने, नियम पालन और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पटाखे कम जलाने की अपील की।