टीकमगढ़: कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत जिले में किसान रथ का 10 दिवसीय संचालन शुरू, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
आज दिन रविवार को सुबह 11वजे जिला स्तर पर सर्किट हाउस टीकमगढ़ से हरी झंडी दिखाकर किसान रथ को रवाना किया गया मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों तक नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसान रथ का 10 दिवसीय संचालन प्रारंभ किया गया है।