गुना: उमरी में स्व सहायता समूह की 12 सिलाई मशीन और फर्नीचर चोरी, फरियादी का आरोप पौने दो महीने चक्कर काटे अब लिखी FIR
Guna, Guna | Jun 29, 2026 गुना में म्याना थाना उमरी पुलिस चौकी के उमरी में सरकारी भवन में चोरी हो गई। 29 जून को उमरी ग्राम संगठन अध्यक्ष फरियादी सुनीता प्रजापति पत्नी दीनू प्रजापति ने पुलिस को बताया, पुराने कंट्रोल भवन में समूह का सामान रखा था 6 मई को बेटी के घर गए चौकीदार ने 10 मई को देखा तो 16 में से 12 सिलाई मशीन 3 कुर्सी 7 स्टूल चोरी हो गए पौने दो माह में FIR लिखने का आरोप है।