लक्ष्मणगढ़: चोमू पुरोहितान गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की हुई मौत
सीकर जिले के चोमू पुरोहितान गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत होने का मामला सामने आया है।शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार किसान नंदराम गुर्जर ने अपनी भैंस पेड़ के नीचे बांध रखी थी इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई।आकाशीय बिजली गिरने के कारण दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई जिससे किसान को करीब 1 लख रुपए का नुकसान हो गया।