औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुर में खेल रहे मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, अस्पताल में चल रहा उपचार
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुर निवासी अंश पुत्र मनोज कुमार बुधवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। हमला होते देख अंश ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने कुत्तों के झुंड से अंश को बचाया तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा उसे औरैया