औरैया: फफूंद क्षेत्र के मुंशीपुरा गांव निवासी किशोरी की उपचार के दौरान हुई मौत, गांव के युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप
फफूंद थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा गांव निवासी किशोरी की उपचार के दौरान मौत हुई है। घटना के संबंध में मृतका के पिता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि गांव के एक युवक ने उनकी बेटी को पेट्रोल डालकर जला दिया था। वहीं पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज किया है।