आंती थाना क्षेत्र के ग्राम भाम में रविवार दोपहर दो बजे आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने की। उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।